बस यूँ ही .....

किस्से कहानियां बहुत सुन लिए मोहब्बत के 
अब ख़ुद मोहब्बत करेंगे हम |

इश्क़ रास आये चाहे न आये
पर इश्क़ करने का गुनाह करेंगे हम |

वो आये या न आये मेरी महफ़िल में,
फ़िर भी उनका हर पल इंतजार करेंगे हम |

कभी हूक सी उठेगी दिल मे तो,
उसकी यादों को सीने से लगाएंगे हम |

बस यूँही उसके लिए कुछ भी करेंगे हम ||

वो हमें कभी चाहें या न चाहें, 
फ़िर भी उसे हर पल चाहेंगे हम |

कभी वो मेरा साथ दे या न दे ,
पर हर पल उसका साथ देंगे हम |

नशा करते तो नही पर उसकी आँखों से पियेंगे हम,
सारा  दिन सारी रात उसी नशे में चूर रहेंगे हम |

  कभी तन्हा वो हो तो,
वही अपनी महफ़िल बसा लेंगे हम |

बस यूँही उसके लिए कुछ भी कर गुजरेंगे हम ||

हितेश

Comments

Post a Comment