दुआएं और बद्दुआएं (duaayen aur badduaaye)
दुआएं और बद्दुआएं (duaayen aur badduaaye)
किसी की दुआएं तो,
किसी की बद्दुआएं काम कर रही थी,
कोई करता था प्यार तो,
किसी की नफ़रतें मेरे लिए बेशुमार थी |
किसी की थी कोशिश हमें भुला देने की तो,
किसी की हसरत थी हमें पा लेने की |
किसी की नफ़रतें भी मुक़म्मल थी,
तो किसी का प्यार भी बेअसर था |
कभी किसी की नफ़रतें हावी होती,
तो हम पे कभी किसी का प्यार |
कहते है दुआओं में बहुत असर होता है,
पर उनकी बद्दुआएं भी आज असरदार थी |
ना हो सकी हसरत किसी की भी पूरी,
ना भुला सके वो हमें, और ना पा सका कोई मुझे |
हितेश

Gjb👌👌
ReplyDeletethanks dear
ReplyDelete