एक जहान मेरा भी (ek jahan mera bhi)
एक रफ़ीक है मेरा भी,
जो हर पल मेरे दरमियां रहता है
एक चिराग़ है मेरा भी ,
जो हर पल मेरे लिए जलता है
एक मुख़तार है मेरा भी,
जो मेरे दिल के मामलों को देख लिया करता है
एक महताब है मेरा भी,
जो हमेशा सिर्फ मेरे लिए चमकता है
एक रहबर है मेरा भी,
जो हर पल मुझे बाट दिखाता है,
एक मांझी है मेरा भी,
जो हर पल मेरी नैय्या खेता है
एक अजीज़ है मेरा भी,
जो हर पल मेरी बाट जोहता है
कोई अपना है मेरा भी,
जो हर पल मेरे लिये इबादत करता है
एक दिल है मेरे लिए भी,
जो हर पल मेरे लिए धड़कता है
एक समुन्दर है मेरे लिए भी,
जो बस मेरे लिए ठहरा है
एक हमसफ़र है मेरा भी,
जो दिलों जान से मुझे चाहता हैं,
एक जहां है मेरा भी,
जो मेरे इशारे में चलता हैं
✍️ तेश
शब्दार्थ
रफ़ीक - साथी
दरमियां - साथ, चारों ओर
चिराग़ - दिया
मुख़तार - वकील
महताब - चाँद
रहबर - मार्गदर्शक
माँझी - केवट , नव्वा
अजीज़ - प्रिय, अपना
बाट - रास्ता
इबादत - प्रार्थना , पूजा

Lines👌👌
ReplyDeleteKya baat👏👏👏
ReplyDeleteWow
ReplyDelete