मेरी यार है वो (meri yaar hai woh)


मेरी यार है वो (meri yaar hai woh)


एक मासूम सी प्यारी सी,
इस दुनिया से अंजान सी,
एक खूबसूरत परी है वो |

जरा सा पागल जरा सी मासूम,
मुझमे मेरी तरह बसी है वो,

बात बात में हर पल रूठती,
बेवजह हर पल मुझसे झगड़ती है वो,

ये पता है मैं उसे कभी नहीं मनाऊंगा,
ख़ुद-ब-ख़ुद ही मान जाती है वो,

बातों में जिसके हर पल शरारतें,
थोड़ी नटखट सी थोड़ी पागल सी है वो,

कितनी भी दूर हो मुझसे वो,
फ़िर भी हर पल पास ही रहती है मेरे वो,

कुछ जिद्दी सी कुछ बेफ़िक्र सी,
एक आज़ाद चिड़िया सी है वो,

रिश्ता जिससे बेवजह सा बेनाम सा,
फिर भी मेरे दिल में बसती है वो,

बेरंग सी दुनिया में हर रोज़ नए रंग भरती,
इस अँधेरी दुनिया में एक किरण सी है वो,

हर रोज़ एक नयी उड़ान भरती है वो,
इस दुनिया में आज़ाद पंछी है वो,

हजारों में नहीं लाखों में,
एक प्यारी सी एक मासूम सी
मेरी यार है वो|

✍️तेश

Comments

Post a Comment