शौक है मुझे (shauk hai mujhe)

शौक है मुझे (shauk hai mujhe)


यूँ तो अकेलापन रास नहीं मुझे,
पर हाँ !
ख़ुद से गुफ़्तगू करने का शौक हैं मुझे |


यूँ तो अश्क बहाना पसंद नहीं मुझे,
पर हाँ !
उसकी यांदों में आँखे नम कर लेने का शौक हैं  मुझे |


यूँ तो ज्यादा बातें करना पसंद नहीं मुझे,
पर हाँ !
उसके किस्से कहानियाँ लोगो को सुनाने का शौक हैं मुझे |


यूँ तो ख़ुदा के दर पर जाके सजदे करना पसंद नहीं मुझे, 
पर हाँ!
 हर रोज उसके लिए दुआएं करने का शौक है मुझे |


यूँ तो महफ़िल में जाना पसंद नहीं मुझे,
पर हाँ !
उसकी बज़्म में हर दिन जाने का शौक है मुझे|


यूँ तो मयखाने जाना पसंद नहीं मुझे,
पर हाँ !
उसकी नज़रो के जाम पीने का शौक है मुझे |


यूँ तो इत्र की खुश्बू पसंद नहीं मुझे,
पर हाँ !
उसकी धीमी सी महक में रहने का शौक है मुझे |


यूँ तो किसी से मोहब्बत करने का इरादा नहीं मुझे,
पर हाँ !
उसकी मोहब्बत पा जाने की तमन्ना है मुझे |


यूँ तो हर किसी से मिलना पसंद नहीं मुझे,
पर हाँ !
 उससे हर पल मिलने की तमन्ना हैं मुझे |


वो मुझे मिले या ना मिले, ये तो पता नहीं मुझे |
पर हाँ ! उसको अपने दिल से हर पल लगाये रखने की तमन्ना है मुझे ||


हितेश

****************************************
YouTube Video:-
****************************************

Comments

  1. Koi to Jake Kah De unse.......
    🙏🙏

    ReplyDelete
  2. ❤😍😍😍 कोई_तो_उनसे_जाकर_कह_दे_

    ReplyDelete
  3. ab to khudd hi jaakar kahna pdega bhai

    ReplyDelete

Post a Comment