शौक है मुझे (shauk hai mujhe) यूँ तो अकेलापन रास नहीं मुझे, पर हाँ ! ख़ुद से गुफ़्तगू करने का शौक हैं मुझे | यूँ तो अश्क बहाना पसंद नहीं मुझे, पर हाँ ! उसकी यांदों में आँखे नम कर लेने का शौक हैं मुझे | यूँ तो ज्यादा बातें करना पसंद नहीं मुझे, पर हाँ ! उसके किस्से कहानियाँ लोगो को सुनाने का शौक हैं मुझे | यूँ तो ख़ुदा के दर पर जाके सजदे करना पसंद नहीं मुझे, पर हाँ! हर रोज उसके लिए दुआएं करने का शौक है मुझे | यूँ तो महफ़िल में जाना पसंद नहीं मुझे, पर हाँ ! उसकी बज़्म में हर दिन जाने का शौक है मुझे| यूँ तो मयखाने जाना पसंद नहीं मुझे, पर हाँ ! उसकी नज़रो के जाम पीने का शौक है मुझे | यूँ तो इत्र की खुश्बू पसंद नहीं मुझे, पर हाँ ! उसकी धीमी सी महक में रहने का शौक है मुझे | यूँ तो किसी से मोहब्बत करने का इरादा नहीं मुझे, पर हाँ ! उसकी मोहब्बत पा जाने की तमन्ना है मुझे | यूँ तो हर किसी से मिलना पसंद नहीं मुझे, पर हाँ ! उससे हर पल मिलने की तमन्ना हैं मुझे | वो मुझे मिले या ना ...